School Setup - स्कूलों में स्वीकृत रिक्त पदों की स्थिति कैसे देखें ? @OnlineEducationGuruji
School Setup - स्कूलों में स्वीकृत रिक्त पदों की स्थिति कैसे देखें ?  @OnlineEducationGuruji
Uploaded September 2021 | Updated November 2026, 3 hours ago
School Setup - स्कूलों में स्वीकृत रिक्त पदों की स्थिति कैसे देखें ?
छत्तीसगढ़ के किसी भी स्कूल में स्वीकृत पद और पदस्थ शिक्षकों की संख्या कैसे देखें ?
स्कूल में शिक्षक छात्र अनुपात क्या है ?
स्कूल में कितने पद स्वीकृत हैं ?
स्कूलों में स्वीकृत रिक्त पदों की स्थिति कैसे देखें ?
Link - cgschool.in/default.aspx


शिक्षकों के स्वीकृत पद और कार्यरत संख्या जानने की आवश्यकता क्यों -
प्रदेश के किसी भी शाला के स्वीकृत और कार्यरत पदों की संख्या जानने की आवश्यकता कई कारणों से पड़ सकता है -
1. नई नियुक्ति होने पर इस पोर्टल के मदद से किसी भी संस्था में रिक्त पदों की संख्या पता किया जा सकता है।
2. पदोन्नति होने पर रिक्त पदों की संख्या के आधार पर शाला का नयन किया जा सकता है।
3. युक्तियुक्तिकरण के तहत स्थानांनतरण होने पर किसी भी संस्था में रिक्त पदों की संख्या पता किया जा सकता है।
4. स्थानांतरण होने पर संबंधित जिले के किसी भी शाला का स्वीकृत पद और पदस्थ शिक्षकों की संख्या पता किया जा सकता है।
किसी भी संस्था में स्वीकृत पद और पदस्थ शिक्षकों की संख्या दो प्रकार से पता किया जा सकता है -

1. मेनुअल तरीके से सक्षम अधिकारी के कार्यालय से।

2. ऑनलाइन cgschool.in पोर्टल के मदद से।


यदि आप किसी भी संस्था में स्वीकृत पद और पदस्थ शिक्षकों की संख्या पता करना चाहते हैं तो आपको उक्त जानकारी सक्षम अधिकारी के कार्यालय से ही मिल सकता है, किन्तु यदि आप घर बैठे ही प्रदेश के किसी भी शाला में स्वीकृत पद और पदस्थ शिक्षकों की संख्या जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्कूल शिक्षा के वेबसाइट cgschool.in में लॉगिन होना पड़ेगा। तो चलिए पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप जानते हैं।

STEP 1. किसी भी संस्था में स्वीकृत पद और पदस्थ शिक्षकों की संख्या घर बैठे पता करने के लिए आपको अपने एंड्राइड मोबाईल /लेपटॉप के ब्राउजर को open करना होगा और सर्च बॉक्स में cgschool.in टाइप कर सर्च करना होगा। जैसे ही आप सर्च पर क्लिक करेंगे वेबसाइट का Link प्रदर्शित होगा। पोर्टल में क्लिक करना होगा।
STEP 2. अब पोर्टल का home पेज open हो जाएगा। आपको इस पेज में शिक्षक पर क्लिक करना होगा।
STEP 3. शिक्षक पर क्लिक करते ही इसके अंतर्गत आने वाले विकल्प स्क्रीन पर दिखाई देगा। आपको शिक्षक के कार्य में Click करना होगा ।
STEP 4. अब लास्ट विकल्प शिक्षक स्कूल सेटअप पर क्लिक करना होगा।

STEP 5. अब संबंधित स्कूल की पूरी रिपोर्ट OPEN हो जायेगी। इस पेज के अंतिम कालम में आपको रिक्त पद की जानकारी मिल जायेगी।



For Share, Support, Subscribe !!!
Subscribe: youtube.com/c/onlineeducationguruji
YouTube Video : youtu.be/bGOTqGymsQo
Twitter: twitter.com/sspatelg
Facebook: facebook.com/sspatelg
School Setup - स्कूलों में स्वीकृत रिक्त पदों की स्थिति कैसे देखें ?शिक्षा पोर्टल में विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें।। Shiksha Portal Me Student Entry Kaise kare।।PFMS Drawing Limits (Account Balance) कैसे चेक करें ?Formats to be Filled by Presiding Officer  पीठासीन अधिकारी द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न प्रपत्र100 दिन भाषा गणित कौशल विकास अभियान साधारण ब्याज लाभ हानिNational Scholarship Portal Institute KYC Registration100 दिन भाषा गणित कौशल विकास अभियान महत्तम समापवर्तकDigiLocker - How can I get a DigiLocker account ? How it Work ?How To Pay LIC Premium OnlineHow to login my NPS Account  फर्स्ट टाइम लोगिन nsdl में कैसे करते हैं ?Sadhvi Radhika Kishori ji Shree Ram Katha Day 04 -  श्रीराम कथा गहनाखार सरायपालीHow to Start and join Cisco Webex Meetings
Online Education Guruji |

School Setup - स्कूलों में स्वीकृत रिक्त पदों की स्थिति कैसे देखें ?

SHARE TO X SHARE TO REDDIT SHARE TO FACEBOOK WALLPAPER