KALYANMITRA - Kalyan Main Sahayak - S. N. Goenka - Hindi @VipassanaMeditation
KALYANMITRA - Kalyan Main Sahayak - S. N. Goenka - Hindi  @VipassanaMeditation
Uploaded June 2021 | Updated September 2026, 4 days ago
पुराने साघकों के लिए प्रवचन
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर -- मुम्बई-- जुलई 1989
मेरे प्यारे साधकों, साधिकाओं,
आज के लगभग 2600 वर्ष पूर्व इसी आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध ने जो सम्यक सम्बोधि प्राप्त की थी, मुक्ति का जो सम्यक ज्ञान प्राप्त किया था, उसे पहली बार बाँटा और तब से आज का यह दिन गुरु पूर्णिमा के रूप में माना जाने लगा। मुक्ति के उस महान गुरु ने पहले-पहल लोगों को मुक्ति का मार्ग दिखाया, तो इस दिवस का बहुत महत्त्व हो गया।
गुरु पूर्णिमा के इस दिवस को बहुत महत्त्वपूर्ण मानते हुए, हम इसे केवल कर्मकांडों में ही पूरा कर दें, अथवा वाणी-विलास श्रुतिविलास, बुद्धिविलास में ही इसका उपयोग करके रह जायं तो इसके महत्त्व को ठीक से आँका नहीं। इसका जो लाभ उठाना चाहिए वह लाभ उठा नहीं पाये।
क्या महत्त्व है? कैसे इस महत्त्व का पूरा-पूरा लाभ उठाया जाय? धर्म सिखाने वाले का और धर्म सीखने वालों का परस्पर क्या संबंध होता है? धर्म सिखाने वाले की क्या जिम्मेदारियां होती हैं? और इसी प्रकार धर्म सीखने वाले की क्या जिम्मेदारियां होती हैं? इनको अच्छी प्रकार समझकर दोनों ही-- सिखानेवाले और सीखनेवाले, अपने अपने उत्तरदायित्व को निभाये, अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें। तब तो इस महत्त्वपूर्ण दिवस को मनाना कोई मायने रखता है। तो समझें क्या संबंध होता है।
बहुत पुरानी भाषा में धर्म सिखानेवाले को, धर्म सीखने वाले को गुरु और शिष्य कहा जाता था। आज भी कहा जाता है। लेकिन जैसे बहुत से अच्छे-अच्छे शब्द भी समय बीत जाने के बाद उनका सदुपयोग होने के बजाय दुरुपयोग होने लगा। तो किसी-किसी समझदार आदमी ने इन शब्दों का प्रयोग बंद किया।
हम देखते हैं कि भगवान बुद्ध ने भी गुरु शब्द का प्रयोग नहीं किया। धर्म सिखाने वाले को कहा-- कल्याणमित्र है, मित्र है तुम्हारा। और मित्र वह है जो तुम्हारे कल्याण में साथी है, जो तुम्हारे मंगल में साथी है। जिसके साथ रहने से तुम्हारा कल्याण हो सके, तुम्हारा मंगल हो सके, तो ही कल्याणमित्र है। मित्र वही है। सच्ची मैत्री वही है जिससे हमारा मंगल सध जाय, जिससे हमारा कल्याण सध जाय।
कोई व्यक्ति ऐसे स्वभाववाला हो कि वह प्राणियों की हत्या करता है, ऐसा उसका स्वभाव हो गया-- प्राणियों की हत्या करता है। और हमें कोई ऐसे मित्र मिल जाय जो इस स्वभाव को तुड़वा दे, बदल दे, प्राणियों की हत्या करने वाले स्वभाव से हमारी मुक्ति करा दे। उसमें हमारा सहायक हो जाय, तो कल्याण मित्र ही हुआ हमारा। हमें कल्याण के रास्ते पर डाल दिया उसने। ऐसे ही चोरी करने की आदत हो गई, डाका डालने की आदत हो गयी, जो वस्तु अपनी नहीं है, किसी दूसरे की है, उसे हथियाने की, उसे ठगने की, उसे अपनाने की आदत हो गई। और कोई हमें इस आदत से बाहर निकालने में सहायक हो जाय तो हमारे कल्याण में ही सहायक हुआ ना? ऐसा व्यक्ति हमारा कल्याण-मित्र हुआ।


Download Vipassana Meditation App
Google App - play.google.com/store/apps/details?id=com.vipassanameditation
Apple iOS - apps.apple.com/in/app/vipassanameditation-vri/id1491766806

Subscribe to Vipassana Meditation YouTube Channel Here:
youtube.com/user/VipassanaOrg

Anapana Meditation for All: An effective tool to deal with Stress, Fear and Anxiety.
Anapana Meditation in Hindi - youtube.com/watch?v=TMfMdj7XAbk
Anapana Meditation in English - youtube.com/watch?v=aYJmFdeBfVQ

Exclusive dedicated Anapana sessions of around 60min can be arranged on request for government departments, schools, educational institutions, private companies and any other institutions. Please write to childrencourse@vridhamma.org
To get more information on Anapana or to ask any question please email us your query at:
questions@vridhamma.org

Join Telegram Channel: https://t.me/joinchat/AAAAAExY2poP-74GPqFClg

Also you can connect with us on:
Official Social Profiles of Vipassana Meditation
facebook.com/Vipassanaorganisation
instagram.com/vipassanaorg
twitter.com/VipassanaOrg

Official Vipassana Organization Websites
vridhamma.org
globalpagoda.org
dhamma.org

Introduction to Vipassana Meditation by S N Goenkaji
youtube.com/playlist?list=PLPJVlVRVmhc7K5cRpUxOcm4wOrK6_8O9G

These videos are bought to you by Vipassana Research Institute (VRI) a non-profit-making body with the principal aim of conducting scientific research into the Vipassana Meditation Technique. The financing for running VRI comes mainly from donations. If you wish to make a contribution to this effort (100% tax exemption for Indians), please visit vridhamma.org/donate-online or through the mobile app mentioned above.

May all be benefited. May all beings be happy.
© Vipassana Research Institute
KALYANMITRA - Kalyan Main Sahayak - S. N. Goenka - Hindiअध्यात्म की यात्रा - भाग ७
Vipassana Meditation |

KALYANMITRA - Kalyan Main Sahayak - S. N. Goenka - Hindi

SHARE TO X SHARE TO REDDIT SHARE TO FACEBOOK WALLPAPER