CSIR - Indian Institute of Integrative Medicine -  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन - (H) @IndiaScience
CSIR - Indian Institute of Integrative Medicine -  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन - (H)  @IndiaScience
Uploaded June 2023 | Updated November 2026, 18 hours ago
IIIM यानि भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान, जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के, मंदिरों वाले शहर जम्मू में स्थित प्राकृतिक उत्पाद रसायन और दवा खोज के क्षेत्र का एक राष्ट्रीय केंद्र है। यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत CSIR यानि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद का हिस्सा है, CSIR भारत में राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों का एक नेटवर्क है।


भारत में इस संस्थान का इतिहास आजादी से पहले का है। ये 1941 में एक स्थानीय अनुसंधान प्रयोगशाला के रूप में शुरू हुआ था, यह एक राष्ट्रीय संस्थान के स्तर का बना और फिलहाल ये देश में टॉप की जैविक अनुसंधान सुविधाओं में से एक है।


ये संस्थान भारत में हर्बल उत्पादों और दवाओं के विकास तथा प्रचार में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार, स्वास्थ्य देखभाल और रोगों की रोकथाम की दिशा में विचार को बढ़ावा दे रहा है।
इस संस्थान ने हर्बल और औषधीय पौधों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसमें नई दवाओं की खोज, सक्रिय यौगिकों के निष्कर्षण और शुद्धिकरण के लिए नई तकनीकों का विकास तथा नवीन बायोएक्टिव अणुओं की पहचान शामिल है। हिमालयी फाइटोकेमिस्ट्री में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान के त्रुटिहीन ट्रैक रिकॉर्ड के साथ IIMC जम्मू, देश के वैज्ञानिक कौशल के निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देता है। यह युवा और नवोदित वैज्ञानिकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पीएचडी और Post-doc रिसर्च के अवसर भी प्रदान करता है।


IIIM जम्मू और इसके वैज्ञानिकों के पास बीमारियों के इलाज के लिए नई दवाओं और नवीन उपचारों की खोज और वैज्ञानिक अनुसंधान तथा तकनीकी विशेषज्ञता की समृद्ध विरासत है। IIIM जम्मू अपने किसान केंद्रित अनुसंधान दृष्टिकोणों के माध्यम से विज्ञान को समाज से जोड़ने का काम भी करता है, ये संस्थान एक आत्म-निर्भर भारत के सपने को साकार करने और वनस्पति अनुसंधान तथा विकास के मामले में भारत को एक पावर हाउस बनाने की कोशिशों में जी जान से जुटा है।
CSIR - Indian Institute of Integrative Medicine -  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन - (H)विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार के लिए राष्ट्रीय सम्मानज्ञान विज्ञान | Gyan Vigyan | 2 May 2023UNCLOSGyan Vigyan - 17/04/2023Science for Self-Reliant India - Indias Genomics MissionDigital Innovation and Technologies for Gender Equalityज्ञान विज्ञान | Gyan Vigyan | 24 April 2023Science Time - A kaleidoscope of Scientific Information - 03/03/2023Promo: Science MonitorPreparations for the Science-20प्रोफेसर पंचानन माहेश्वरी: वनस्पति वैज्ञानिक
India Science |

CSIR - Indian Institute of Integrative Medicine - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन - (H)

SHARE TO X SHARE TO REDDIT SHARE TO FACEBOOK WALLPAPER